फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव: योग, प्राणायाम, गंगा आरती, दिव्य यज्ञ का आयोजन

रेनू सकलानी Updated Fri, 07 Mar 2025 03:17 PM IST

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने बताया कि आश्रम की ओर से बीते 36 वर्षों से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में योग, आयुर्वेद, आहार-विहार, प्राणायाम, गंगा आरती, दिव्य यज्ञ, ध्यान, पूज्य संतों के उपदेश, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कहा कि योग को केवल एक शारीरिक व्यायाम के रूप में न देखा जाए, बल्कि इसे जीवन के हर पहलू में लागू किया जाए। योग, आयुर्वेद, आहार-विहार, ध्यान और प्राचीन भारतीय परंपराओं के माध्यम से हम न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ हो सकते हैं, बल्कि मानसिक शांति और आंतरिक सुख भी प्राप्त कर सकते हैं। यह आयोजन न केवल योग जिज्ञासुओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनेगा, बल्कि एक दिव्य अनुभव का अवसर भी प्रदान करेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें