फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगनगरी रेलवे स्टेशन: हावड़ा एक्सप्रेस से 19 पेटी नकली पानी बरामद

अलका त्यागी Updated Thu, 11 Sep 2025 09:48 PM IST

योगनगरी रेलवे स्टेशन पर नकली पानी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ ही दिनों पहले आरपीएफ और जीआरपी ने स्टेशन यार्ड से ट्रेनों में सप्लाई होने जा रही नकली पानी की खेप पकड़कर जब्त की थी। बावजूद इसके गिरोह दोबारा सक्रिय हो गया है। और खुलेआम यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। बुधवार देर रात हावड़ा एक्सप्रेस में सीएमआई की टीम को सूचना मिली। जांच में एस-3 कोच की सीट के नीचे छिपा कर रखी गई करीब 19 पेटियां नकली पानी की बोतलों की बरामद हुईं। टीम का कहना है कि यदि समय रहते पूरी तलाशी हो पाती तो अन्य कोचों से भी और खेप पकड़ी जा सकती थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें