फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोईवाला के पास अनियंत्रित डंपर टोल प्लाजा की बैरिकेडिंग से टकराया, बड़ा हादसा होने से टला

डोईवाला के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब देहरादून से डोईवाला की ओर आ रहा एक खनन सामग्री से भरा डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। डंपर जैसे ही मनीमाई मंदिर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा, उसके ब्रेक फेल हो गए। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए डंपर को सीधे टोल प्लाजा की किसी लेन में घुसाने की बजाय, उससे पहले बनी पत्थर की बैरिकेडिंग से टकरा दिया। चालक के इस त्वरित निर्णय से एक बड़ा हादसा टल गया और मौके पर मौजूद अन्य लोग बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद डंपर वहीं रुक गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए डंपर को हटवाया गया और यातायात व्यवस्था को सामान्य किया गया। घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। चालक की सूझबूझ से टोल प्लाजा पर मौजूद यात्रियों की जान बच सकी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें