फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: नीट का पेपर लीक होने के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

गायत्री जोशी Updated Sat, 16 May 2026 06:00 PM IST

पिथौरागढ़ में नीट-यूजी का पेपर लीक होने के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीएच) और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष धीरज बेरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को अपरान्ह सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए और नारेबाजी के बीच एनटीए और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान धीरज बेरी ने कहा कि ऐसे समय में जब आर्थिक संकट छाया हुआ है और नीट-यूजी जैसी पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं, प्रधानमंत्री विदेश दौरों पर व्यस्त हैं। युवाओं ने कहा कि छात्र-युवाओं का भविष्य बर्बाद करने की जिम्मेदारी किसकी है, इस पर कोई बोलने का तैयार नहीं हैं। ऐसे में शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री को पद से त्यागपत्र देने की जरूरत है। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव अभिषेक बोहरा, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनन्य मेहरा, जिला महासचिव किशन कुमार और नितिन सागर, रिशु खत्री, ग्राम प्रधान मुकेश लोहिया व दीपक मेहरा, शुभम भट्ट, छात्र संघ महासचिव राजेश कुमार, कार्तिक खर्कवाल, राजेश शर्मा ,रोहित मेहरा आदि युवा शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें