फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पिथौरागढ़ में बेटियों के लिए सर्वाइकल व स्तन कैंसर से बचाव का टीकाकरण अभियान शुरू

गायत्री जोशी Updated Sat, 28 Feb 2026 04:16 PM IST

पिथौरागढ़ में महिलाओं को सर्वाइलक और स्तन कैंसर से सुरक्षा कवच दिलाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। अभियान का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि यह टीका बेटियों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि बेटियों को इस टीके से जानलेवा बीमारी से सुरक्षा मिलेगी। महिला अस्पताल में बेटियों को सर्वाइलक और स्तन कैंसर से सुरक्षा दिलाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, डीएम आशीष कुमार भटगांई, दायित्वधारी गणेश भंडारी, मेयर कल्पना देवलाल, सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल ने संयुक्त रूप से किया। टीकाकरण को लेकर बेटियों में उत्साह नजर आया। शुभारंभ पर 14 साल की छह बेटियों को टीका लगाया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने कहा कि सरकार बेटियों को इस जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए गंभीर है। यही कारण है कि सरकारी अस्पताल में बेटियों को मुफ्त टीका लगाने की योजना शुरू की है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अर्चना कौशिक ने बताया कि यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष की आयु की बालिकाओं को लगाई जा रही है। इससे बेटियों को सर्वाइलक और स्तन कैंसर से सुरक्षा मिलेगी। यह टीका इस बीमारी के जोखिम को काफी हद तक कम कर देगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें