फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: लाइन में लगे दो घंटे, खाली सिलेंडर लेकर लौटे घर

पिथौरागढ़ में गैस की पर्याप्त उपलब्धता के शासन-प्रशासन के दावे के बावजूद पिथौरागढ़ में गैस सिलेंडर के लिए लोग परेशान हैं। खासकर बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं को खासे पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। घरेलू रसोई गैस की ऑनलाइन बुकिंग पिछले कुछ दिन से एकाएक ठप होने और लाख कोशिश के बावजूद गैस बुक न होने के कारण लोगों के बीच यह संशय और गहरा गया कि गैस सिलेंडर मिलना मुश्किल हो जाएगा। इससे गैस वितरण स्थलों और बुकिंग कार्यालयों में भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति देखने को मिली। यह स्थिति शुक्रवार को भी नजर आई और कई लोग लाइन में लगने के बावजूद खाली सिलेंडर लेकर घर लौटे। बहरहाल शुक्रवार से गैस की ऑफ लाइन बुकिंग शुरू होने से लोगों को राहत मिलने लगी है। नगर के निर्धारित स्थलों पर रसोई गैस का वितरण रोज हो रहा है। सिलेंडर लेने के लिए लोग सुबह जल्दी लाइन में पहुंच रहे हैं। गैस संकट गहराने को लेकर बने संशय के बीच उपभोक्ताओं की भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा नजर आ रही है। शुक्रवार सुबह भी रामलीला मैदान टकाना, अपेटक तिराहा और अन्य जगहों पर लोगों ने जल्दी लाइन में लगकर गैस वाहन का इंतजार करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे लाइन लंबी होती गई। गाड़ी आई तो गैस गोदाम कर्मियों ने पर्चियों और ऑन बुकिंग मैसेज के हिसाब से वितरण शुरू किया। गैस सिलेंडर खत्म हो गए और अनेक लोग इंतजार करते हुए खाली सिलेंडर लेकर घर लौट आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें