फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: महावीर चक्र विजेता शहीद दीवान सिंह दानू को दी श्रद्धांजलि

हीरा मेहरा Updated Tue, 04 Nov 2025 02:46 PM IST

पिथौरागढ़ जिले के नाचनी के पुदरम गांव निवासी देश के पहले महावीर चक्र विजेता शहीद दीवान सिंह दानू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई। स्थानीय लोगों के साथ ही पूर्व सैनिकों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी शहादत को याद किया। सोमवार को बिर्थी इंटर कॉलेज में शहीद की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने यहां स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व सैनिकों ने कहा कि शहीद दीवान सिंह ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। तीन नवंबर 1947 को बडगाम हवाई अड्डे में पाकिस्तानी सैनिकों के साथ हुए युद्ध में वह बलिदान हो गए। वहां महेंद्र सिंह बृथवाल, बिशन सिंह दुबड़िया, इंद्र सिंह दुबड़िया, गोकर्ण सिंह बृथवाल, किशन बृथवाल, ग्राम प्रधान भूर्तिंग कुंदन सिंह राठौर, प्रधान गिनी प्रमोद मेहरा, प्रधान गिरगांव चंद्र सिंह दुबड़िया आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें