पिथौरागढ़ में टकाड़ी के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सड़क निर्माण की मांग पर डीएम को ज्ञापन दिया। प्रधान ज्योति कुंवर के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि स्वीकृति के बाद गांव तक सड़क का निर्माण हुआ। कुछ लोगों ने विवाद किया तो काम बंद कर दिया गया। ऐसे में सड़क पर डामरीकरण नहीं होने से वाहनों का संचालन नहीं हो रहा है। बीमारों और गर्भवतियों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना मजबूरी बना है। सभी ने डीएम से जल्द सड़क का काम शुरू कर इसे पूरा करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में नरेश कुंवर, श्याम सिंह, दिवान सिंह, गीता कुंवर, हिमानी कुंवर आदि मौजूद रहे।