फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नेकल गाड़ का जल स्तर बढ़ने से रास्ता हुआ बंद, गांव में कैद होकर रह गए हैं ग्रामीण

धारचूला(पिथौरागढ़)। सीमांत क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण ग्राम पंचायत उमचिया के नेकल गाड़ का जल स्तर बढ़ने से सुमदुम, गम, पांगा करतो तोक के 90 परिवारों का शेष दुनिया से संपर्क कट गया है। गाड़ के उफान पर आने से ग्रामीणों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और वे गांव में कैद होकर रह गए हैं। वहीं उच्चर माध्यमिक विद्यालय तेजम के 25 से अधिक विद्यार्थियों का स्कूल जाना भी बंद हो गया है। ग्राम प्रधान हरेंद्र दानू ने बताया कि यदि शीघ्र जल स्तर कम नहीं हुआ तो ग्रामीण गांव में ही फंसे रहेंगे। वाहनों की आवाजाही भी ठप रहेगी । उन्होंने बताया कि गाड़ के उफान पर आने से आवाजाही करना काफी जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी मानसून काल में नेकल गाड़ का जल स्तर बढ़ने से पीएमजीएसवाई का लोहे की पुल भी बह गया था। विभाग की ओर से अस्थाई व्यवस्था करने के बाद ग्रामीणों का 15 दिन बाद तहसील मुख्यालय से संपर्क हो पाया था। प्रधान दाून ने बताया कि अन्य कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं होने से ग्रामीण नेकल गाड़ से ही आवाजाही करते हैं। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी तहसील प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को दी गई है। उन्होंने पीएमजीएसवाई एवं प्रशासन से गाड़ में शीघ्र अस्थाई व्यवस्था किए जाने की मांग की है ताकि ग्रामीण गांव से बाहर निकल सकें तो विद्यार्थी स्कूल जा सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें