फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: मुनस्यारी में रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल का गहराया संकट, लोग गरजे

पर्यटन नगरी मुनस्यारी में रसोई गैस के साथ ही डीजल-पेट्रोल का संकट गहराने से लोगों का हौसला जवाब दे गया। स्थानीय लोगों के साथ ही कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल न मिलने से सभी परेशान हैं। सरकार जनता के साथ ही पर्यटकों को राहत पहुंचाने में नाकाम साबित हो रही है। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने खाली सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन किया। सभी ने कहा कि रसोई गैस की किल्लत से घरों के साथ ही होटलों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन पांडे ने कहा कि रसोई गैस न मिलने से होटल, फास्ट फूड, ढाबा व्यवसाईयों का रोजगार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। रसोई गैस नहीं मिली तो क्षेत्र के सभी होटलों में जल्द ही ताले लग जाएंगे। लोगों ने कहा कि एकमात्र पंप में डीजल-पेट्रोल खत्म होने से वाहनों के पहिए थम गए हैं। इससे वाहन स्वामी और चालक बेरोजगार हो गए हैं। पर्यटक अपने वाहनों के लिए पेट्रोल न मिलने से परेशान हैं। सभी ने ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों व्यवस्थाओं के तहत रसोई गैस का वितरण करने के साथ ही शीघ्र ईधन उपलब्ध कराने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द गैस और ईधन का संकट दूर नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह बगरी, शंकर धर्मशक्तू, चंदन धर्मशक्तू, हीरा चिराल, छत्र खत्री, केदार राम, खुशाल हरकोटिया, सुंदर जोहरी, चंद्र गिरी, बबलू ढोकटी, चंद्र प्रकाश आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें