पिथौरागढ़ जिले में केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज में राजकीय शिक्षक संघ का दो दिनी द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को शुरू हुआ। मुख्य अतिथि दायित्वधारी गणेश भंडारी, विशिष्ट अतिथि मेयर कल्पना देवलाल, अतिविशिष्ट अतिथि सीईओ हरक राम कोहली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।