फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अरावली बचाने के लिए भेजी दूसरी बटालियन तो पूर्व सैनिकों ने धरना किया स्थगित

गायत्री जोशी Updated Sat, 18 Apr 2026 04:11 PM IST

पिथौरागढ़ में आखिरकार पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में 62 दिन से धरने पर बैठे पूर्व सैनिकों ने आंदोलन स्थगित किया है। एसडीएम ने पूर्व सैनिकों को पर्यावरण बटालियन के विस्थापन पर फिलहाल रोक लगाने की जानकारी देते हुए उन्हें जूस पिलाकर धरने से उठाया। पूर्व सैनिकों के आंदोलन खत्म करने पर सभी ने राहत की सांस ली। पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिक पिछले 62 दिनों से कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे थे। शनिवार को एसडीएम जितेंद्र वर्मा धरनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पर्यावरण बटालियन के विस्थापन पर रोक लगाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल अरावली के लिए वहीं की अन्य बटालियन को भेजने के निर्देश जारी हुए हैं। इस आदेश को स्थायी रूप प्रदान करने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने पूर्व सैनिकों से धरने से उठने की अपील की। उचित आश्वासन मिलने के बाद पूर्व सैनिकों ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने की कोशिश की गई तो वे फिर से सड़कों पर उतरेंगे। पूर्व सैनिकों के धरने को समर्थन देने के लिए यूकेडी के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी सहित अन्य कार्यकर्ता भी पहुंचे। इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट, प्रमिला बोहरा, दीपा जोशी, शेर सिंह, धरम सिंह, ललित सिंह, गिरधर सिंह सहित कई पूर्व सैनिक और उनके आश्रित मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें