फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोर क्रिकेट क्लब ने फाइनल में किया प्रवेश

हीरा मेहरा Updated Wed, 29 Jan 2025 05:17 PM IST

पिथौरागढ़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सोर क्रिकेट क्लब ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। सोर की टीम ने हिमालय क्रिकेट क्लब को 88 रनों से हराकर प्रतियोगिता से बाहर किया। स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल सोर क्रिकेट क्लब और हिमालयन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टास जीतकर सोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में चार विकेट खोकर 165 रन बनाए। जवाब में हिमालयन क्रिकेट क्लब की टीम 77 रन बनाकर 18 वें ओवर में ऑलआउट हो गई और सोर क्रिकेट क्लब ने 88 रनों से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के मुख्य अतिथि उत्तराखंड की अंडर-19 टीम की खिलाड़ी सिद्धि पंत रहीं। क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद्र जोशी के बताया कि लीग आधार पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में 10 टीमें भाग ले रही हैं। दिनेश जोशी, गौरव जोशी अंपायर, मनोज कुमार स्कोरर रहे। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी, भूपाल सिंह चुफाल, प्रकाश दिगारी, दिनेश भट्ट, दिनेश बोरा, भूपेश बिष्ट आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें