फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: नैनीपातल में कूड़े का पहाड़ हटाने के लिए खर्च होंगे 4.58 करोड़ रुपये

गायत्री जोशी Updated Tue, 20 Jan 2026 01:07 PM IST

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला हाईवे पर नैनीपातल में नगर के ट्रंचिंग ग्राउंड में जल्द ही कूड़े का पहाड़ हटेगा। इस योजना में 4.58 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां कूड़ा निस्तारण के लिए एमआरएफ(मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर) बनेगा। यहां कूड़े को छानकर इसे उपयोग के लिए बाहर भेजने की योजना है। दरअसल, नगर के ट्रंचिंग ग्राउंड नैनीपताल में हाईवे पर सालों से 22 हजार मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा जमा है। इससे उलट हर रोज नगर सहित अन्य कस्बों से यहां 15 मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा पहुंचता है। कूड़े के निस्तारण की उचित व्यवस्था न होने से यहां जमा पहाड़ नगर निगम के साथ ही हाईवे पर आवाजाही करने वाले यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की दिक्कत बढ़ा रहा है। अब इस कूड़े के निस्तारण के लिए यहां एमआरएफ सेंटर स्थापित होगा इसका शिलान्यास हुआ है। मेयर कल्पना देवलाल, नगर आयुक्त डॉ. दीपक सैनी ने यहां पहुंचकर एमआरएफ सेंटर का शिलान्यास किया। नगर निगम के मुताबिक, यहां जमा कूड़े को वैज्ञानिक तरीके से छाना जाएगा। गीले और सूखे कूड़े को अलग कर लीगेसी वेस्ट को उपयोग में लाने के लिए बाहर भेजा जाएगा। 286.71 लाख से एमआरएफ सेंटर बनेगा जबकि यहां तक पहुंचने के लिए 171.79 लाख से सड़क का निर्माण होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें