फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: नियमों का उड़ रहा है मखौल, समस्या झेल रहे बच्चे और अभिभावक

अरविंद कुमार Updated Fri, 21 Aug 2026 12:01 AM IST

पिथौरागढ़। नगर के भीतर मालवाहक वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग का समय नियमानुसार सुबह 8 बजे से पहले और शाम को 8 बजे के बाद है। इसके बाद भी नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस लाइन रोड पर भी यही हाल रहा। बच्चों के स्कूल पहुंचने के समय सुबह सवा आठ बजे पुलिस लाइन रोड पर ट्रक से सामान उतारने से जाम लग गया इसमें बड़ी संख्या में स्कूल बसें और अन्य वाहन फंस गए। ऐसे में पौने नौ बजे तक स्कूल पहुंचने की चिंता में अनेक बच्चों, शिक्षकों ने वाहनों से उतरकर पैदल स्कूल जाना ही ठीक समझा। करीब 10 से 12 स्कूल बसें और अन्य वाहन बमुश्किल जाम से निकल सके। इस मार्ग पर आए दिन जाम लगना आम और गंभीर समस्या बन गया है। लोडिंग-अनलोडिंग, सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालने सहित वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा करना इसका प्रमुख कारण है। इसका खामियाजा आए दिन विद्यार्थियों और अन्य लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें