फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पिथौरागढ़ से सवारी लेकर दिल्ली रवाना हुईं दोनों बसें, कर्मचारियों ने बांटी मिठाई

आखिरकार पांच साल बाद मंगलवार को रोडवेज की दो नई बसें पिथौरागढ़ पहुंची इससे निगम और यात्रियों को राहत मिली है। बसों के रोडवेज स्टेशन पहुंचने पर कर्मियों ने मिठाई बांटी। इसके बाद दोनों बसें यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हुईं। एक बस को टनकपुर तो दूसरी बस को हल्द्वानी रूट से दिल्ली भेजा गया। डिपो के मुताबिक जल्द ही 25 नई बस पिथौरागढ़ पहुंचेंगी। अब यात्रियों को पुरानी खटारा बसों से मुक्ति मिलने के साथ ही आरामदायक सफर की उम्मीद जगी है।डिपो के अधिकारियों के मुताबिक नई बसों में यात्रियों को कई तरह की सुविधा मिलेगी और उनका सफर आरामदायक होगा। मोबाइल चार्जिंग की मिलेगी सुविधा नई बसों में यात्रियों को मोबाइल चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। एक समय में चार यात्री अपने मोबाइल चार्ज कर सकेंगे। यात्रियों को मोबाइल डिस्चार्ज होने पर ही बसों में हैलो-हाय के लिए तरसना नहीं होगा। सीसीटीवी से होगी यात्रियों की सुरक्षा नई बसों में सीसीटीवी स्थापित किया गया है। यात्रियों का सामान सीसीटीवी की निगरानी में होगा। वहीं बसों में सीसीटीवी से यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। दो नई बस पिथौरागढ़ पहुंच चुकी हैं। जल्द अन्य नई बसें भी यहां पहुंचेंगी। दिल्ली रूट पर बसों को रवाना किया गया है। दिवाली पर नई बसों में यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें