फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में छात्रवृत्ति के लिए 201 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हीरा मेहरा Updated Thu, 24 Apr 2025 04:10 PM IST

पिथौरागढ़ में खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत जिला स्तरीय ट्रायल शुरू हुए। पहले दिन जिले के सभी विकासखंडों के 201 खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हुए। इस दौरान उनकी एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, वालीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, टेबल-टेनिस, कबड्डी प्रतियोगिताएं कराई गईं इनमें उन्होंने उत्साह के साथ भाग लिया। चयन प्रक्रिया के दौरान हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा में खिलाड़ियों ने फ्लाईंग रन, मेडिसिन बॉल पुट, शटल रन, वर्टिकल जंप, दौड़ में भी दमखम दिखाया। चटख धूप में खिलाड़ियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए खूब पसीना बहाया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि जिले से 100 बालक और 100 बालिकाओं का छात्रवृत्ति के लिए चयन होगा। हर खिलाड़ी को 2000 रुपये प्रति महीना छात्रवृत्ति और 10,000 रुपये खेल उपकरणों के लिए मिलेंगे। ट्रायल को सफल बनाने में बीओ दीपक चंद्र भट्ट, प्रशिक्षक सतीष कुमार, व्यायाम शिक्षक दीपांक वर्मा, जिला खेल समंवयक विक्रम सिंह दिगारी, ब्लॉक खेल समन्वयक भुवन उप्रेती, किशोर साह, गौरव पंत आदि ने सहयोग दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें