राष्ट्रीय खेलों के तहत मुक्केबाजों के गढ़ पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग रिंग तैयार हो गया है। देश भर के 208 बॉक्सर रिंग में उतरकर अपने प्रदेश को पदक दिलाने के लिए बेकरार हैं। इन्हें 31 जनवरी का इंतजार है। देश के 34 मुक्केबाज पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज में बने रिंग में भिड़ेंगे। बॉक्सिंग का गढ़ कहे जाने वाले सीमांत जिले पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स कॉलेज में राष्ट्रीय खेलों के तहत बॉक्सिंग प्रतियोगिता 31 जनवरी से शुरू होगी। इसमें देश भर के 208 मुक्केबाज अपने प्रदेश को पदक दिलाने के लिए भिडेंगे। 112 पुरुष और 96 महिला मुक्केबाज अपने प्रदेश, जिले का नाम रोशन करने के लिए रिंग में उतरेंगे। राष्ट्रीय खेलों के तहत बॉक्सिंग के लिए 33 प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ ही सर्विसेज के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।