फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के सैनिक होंगे तैयार

गायत्री जोशी Updated Tue, 24 Feb 2026 03:56 PM IST

कांग्रेस ने पिथौरागढ़ जिले की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में केक काटा। इसके बाद जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने पत्रकारों के साथ वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू सम्मेलन सहित अन्य कार्यक्रमों के जरिए विधानसभा चुनाव में वोटों के ध्रुवीकरण की साजिश रच रही है। भाजपा के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से लड़ाई लड़ेगी। प्रशिक्षण शिविरों में इस लड़ाई को लड़ने के लिए सैनिक तैयार होंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने जिले की वर्षगांठ पर पत्रकारों से वार्ता कर कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में बेहद कम समय है। ऐसे में कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है। गंगोलीहाट और पिथौरागढ़ विधानसभा में 120 कार्यकर्ता शिविर में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में प्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा सरकार में विकास कार्य ठप हैं। जनता यह समझ चुकी है। ऐसे में भाजपा अब वोटों के ध्रुवीकरण के हिंदू सहित अन्य सम्मेलन कर रही है। यह मतदाताओं को भटकाने की साजिश है। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले कार्यकर्ता भाजपा की इस साजिश का पर्दाफाश कर लोकतंत्र को बचाने के लिए गांव-गांव जाएंगे और मतदाताओं को जागरूक करेंगे। भाजपा की हिंदू सम्मेलन के जरिए देश और प्रदेश को विखंडित करने की साजिश को कामयाब नहीं होने देगी। इस मौके पर पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी, मनोज ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें