फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: नवनियुक्त डीएम भटगांई ने लिया चार्ज, अधिकारियों को गंभीरता से काम करने के निर्देश

हीरा मेहरा Updated Thu, 16 Oct 2025 10:55 AM IST

पिथौरागढ़ जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने कार्यभार संभाल लिया। पुलिस जवानों ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। डीएम ने कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की और गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। बुधवार को डीएम भटगांई ने कार्यभार संभालने के बाद जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली पर जोर देना होगा। चिकित्सा, शिक्षा, पर्यटन, कौशल विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। कहा कि गुणवत्ता के साथ विकास कार्य जरूरी हैं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वहां पर सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने उनका स्वागत किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें