फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लंबित भुगतान की मांग पर अडिग राशन विक्रेता, नाराजगी जताई; विभागीय अधिकारी को ही चार्ज देने की मांग

सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर विभागीय अधिकारी को ही जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यों का चार्ज देने की मांग की है। समिति ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं के ढुलान भाड़ा और लाभांश की धनराशि स्वीकृत नहीं करने पर नाराजगी जताई है। समिति प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि जिले में विक्रेताओं ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का वितरण पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं। कहा कि संगठन ने पूर्व में धरना प्रदर्शन किया था। तब प्रशासन ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों से जिला पूर्ति अधिकारी का चार्ज एसडीएम सदर और व अधिकारियों को दिया जा रहा है। इससे वह अपनी समस्याओं को शासन स्तर तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। उन्होंने पूर्ति विभाग के अधिकारी को ही जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यों का चार्ज देने की मांग उठाई है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने ज्ञापन देने के बाद कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान ललित महर, अनिल जोशी, हरिप्रिया कोठारी, मनोज कापड़ी, भावना अग्रवाल, महिमन भट्ट, भागीरथी बिष्ट, विजय कापड़ी, सुनीता बिष्ट, संतोष पंत मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें