फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिमालयी वन्य जीवों के बारे में दी जानकारी, मानव-वन्यजीव संघर्ष पर चर्चा

रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Nov 2024 05:30 PM IST

पिथौरागढ़ में जियोलॉजिक सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से नेशनल मिशन ऑफ हिमालया के तहत मॉनीटरिंग ऑफ थ्रेटेनेड हिमालयन फौना स्पीशीज पर दो दिनी क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन शुरू हो गया है। कार्यशाला में हिमालयी वन्यजीवों के बारे में जानकारी, मानव-वन्यजीव संघर्ष पर चर्चा, वन्यजीव गणना करना, हिमालयी वन्यजीव पर चल रही शोध और कैमरा ट्रैपिंग, जीपीएस के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी जा रही है। मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह ने हिमालयी जैव विविधता और यहां पाए जाने वाले वन्य जीवों के बारे में जानकारी दी। जियोलॉजिक सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिक डॉ. ललित कुमार ने शर्मा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से वन्य जीव संघर्ष पर किस तरह अंकुश पाया जा सकता है के बारे में बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें