पिथौरागढ़ में तीन दिन पूर्व भारी ओलावृष्टि से जाख, पुरान और रावलगांव के किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। फलदार पेड़ों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से मुआवजा देने की गुहार लगाई। सामाजिक कार्यकर्ता शिव सिंह सुगड़ा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने कहा कि जाख, पुरान और रावलगांव में हुई भारी ओलावृष्टि से फसलें, फल पूरी तरह से चौपट हो गए हैं। अधिकांश काश्तकारों ने बैंक से ऋण लेकर खेती बागवानी का कार्य शुरू किया है। कृषि और बागवानी ही अधिकांश परिवारों का रोजगार का साधन भी है। मौसम की मार से सभी किसान निराश हैं। उन्होंने प्रशासन से क्षति का आंकलन कर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों कुंडल सिंह, योगेश भट्ट, भुवन आदि शामिल रहे