पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट के पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख खीमराज जोशी और पूर्व प्रधान गणेश जोशी ने ग्राम पंचायत दोबांस को वाइब्रेंट ग्राम पंचायत में सम्मिलित करने की मांग को लेकर एडीएम योगेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। खीमराज जोशी ने कहा कि ग्राम पंचायत दोबांस भी अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी हुई है। सभी सीमा से लगे हुए गांवों को वाइब्रेंट ग्राम पंचायत में सम्मिलित किया गया है। इससे सभी को शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी आदि की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं दोबांस को वाइब्रेंट ग्राम पंचायत में सम्मिलित नहीं किया गया है। उन्होंने दोबांस कोवाइब्रेंट ग्राम पंचायत में सम्मिलित करने की मांग की है।