फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बॉक्सरों ने दमदार पंच से फाइनल में किया प्रवेश

खेल निदेशालय देहरादून के सौजन्य से स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय आमंत्रण बाॅक्सिंग प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के तीसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी हरि दत्त कापड़ी एवं विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय रेफरी जोगेंद्र सिंह सौन ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि बालक वर्ग में दिनेश नेगी, कृष, मोसिन राजा, हर्षित भंडारी, सुजल कुमार, निशेष, अंश, अनुज एवं मोहित भंडारी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में अंशिका, यक्षिता, सृष्टि, पीहू, खुशी, प्रीति, मिष्ठी ने जीत हासिल की। बताया कि फाइनल मुकाबले आज खेले जाएंगे। पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। संचालन निर्मल किशोर भट्ट ने किया। इस मौके पर उत्तराखंड बाॅक्सिंग संघ के अध्यक्ष मुकर्जी निर्वाण, महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, पूर्व अपर निदेशक खेल विभाग डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश, विशेष कार्याधिकारी पंडित नैन सिंह पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थान रीना कौशल धर्मशक्तू, बहादुर सिंह बोहरा, नवीन टम्टा, सतीष कुमार, डॉ. स्वाति कांडपाल समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें