उत्तराखंड समान नागरिक संहिता अधिनियम (यूसीसी) से संबंधित दो दिनी कार्यशाला डीएम विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यशाला में रजिस्ट्रार, ग्राम पंचायत और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शामिल हुए। जल्द ही उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने जा रहा है। इसको देखते हुए जनपद में रजिस्टारों, उप रजिस्टारों, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर त्रिलोक चंद्र पंत ने प्रशिक्षण दिया। डीएम ने कार्यशाला में उपस्थित कार्मिकों से यूसीसी से संबंधित जो भी जानकारी मास्टर ट्रेनर की ओर से दी जा रही है उसे प्राप्त करने के साथ स्थानीय भाषा का ज्ञान लेने के लिए कहा। इस दौरान सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, एडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम सदर यशवीर सिंह, डीडीओ रमा गोस्वामी, डीपीआरओ हरीश आर्य आदि उपस्थित रहे। संचालन ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चंद ने किया।