फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला की वंशिता जोशी बनी सेना में लेफ्टिनेंट

अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Fri, 25 Apr 2025 05:03 PM IST

धारचूला क्षेत्र की वंशिता जोशी चार साल के प्रशिक्षण के बाद सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। दो दिन पूर्व पुणे में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद माता-पिता ने उनके कंधे पर स्टार लगाए। उनके पिता दिनेश कुमार जोशी प्राथमिक विद्यालय नयागांव, नैनीताल में शिक्षक के पद पर तैनात हैं जबकि माता प्रेमलता जोशी गृहणी हैं। वंशिता की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल धारचूला, हाईस्कूल और इंटर की शिक्षा नैनीताल से हुई। 12 वीं के बाद उन्होंने नीट परीक्षा में सफलता हासिल की। वर्ष 2020 में आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज, पुणे में उनका चयन हुआ। चार साल प्रशिक्षण के बाद उन्हें सेना में स्थायी कमीशन मिला है। उनकी तैनाती चंडी मंदिर, चंडीगढ़ के कमांड अस्पताल में हुई है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। ताऊ मनोज कुमार जोशी, नाना धनंजय भट्ट, विधायक हरीश धामी, ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, नगर पालिका अध्यक्ष शशि थापा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा सहित कई लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें