फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल: कड़ी मेहनत से शुरू किया टैंट और कैटरिंग का बिजनेस, महिला ने आजीविका को दी नई दिशा

अलका त्यागी Updated Tue, 14 Oct 2025 07:52 PM IST

पौड़ी में घर गृहस्थी और खेती बाड़ी तक सीमित महिला ने उद्यमी बन अपनी आजीविका को नई दिशा दी है। टैंट और कैटरिंग व्यवसाय स्थापित कर उद्यमी महिला कड़ी मेहनत और सच्ची लगन के बूते अब हर महीने अच्छा व्यवसाय कर रही हैं। विकासखंड कल्जीखाल के घंडियाल गांव निवासी गायत्री पटवाल ने समूह से जुड़कर अपनी अजीविका को मजबूत किया है। राजराजेश्वरी समूह के अंतर्गत गायत्री पटवाल बुरांश स्वायत्त सहकारिता से जुड़ी हुई हैं। पूर्व में बाड़ी और काश्तकारी कर परिवार चलाने वाली गायत्री ने मेहनत और कुशल प्रबंधन से स्वयं का उद्यम स्थापित किया है। उन्होंने ग्रामोत्थान परियोजना से जुड़कर अपने उद्यम को नई दिशा दी है। गायत्री बताती हैं कि उन्हाेंने 2023 में टैंट व कैटरिंग व्यवसाय शुरू किया। सीमित संसाधनों के चलते वे इसे विस्तार नहीं कर पायी। इसी बीच ग्रामोत्थान परियोजना के तहत गायत्री का चयन व्यक्तिगत उद्यम सर्वेक्षण के लिए हुआ। परियोजना के भौतिक सत्यापन से उन्हें 75 हजार की सहायता राशि प्रदान हुई। स्वयं का अंशदान जोड़कर गायत्री ने 4.93 लाख से अपने उद्यम को संजीवनी दी। बताया कि अब उन्हें हर महीने करीब एक लाख रूपये तक की आय प्राप्त होती है। उन्होंने इस उद्यम के माध्यम से दूसरी महिलाओं को भी रोजगार मुहैया करवाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें