फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद ने सरकार पर साझा निशान, कहा-राज्य बचाने की लड़ाई जारी

विशाल कुमार Updated Sat, 04 Jul 2026 05:46 PM IST

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य विकास के मुद्दों पर फेल साबित हुई है। कहा उक्रांद को जिस प्रकार से सभी का सहयोग मिल रहा है वह राज्य के लिए शुभ संकेत है, और दल सत्ता की ओर अग्रसर है। कहा जनता के विश्वास पर हम खरा उतरने की कोशिश करेंगे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उक्रांद ने राज्य के लिए प्रहरी का काम किया है। दल राज्य को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उक्रांद प्रदेश की 70 की 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। कहा कुर्सी चुनाव चिन्ह के लिए चुनाव आयोग से बात चल रही है, आयोग ने जो औपचारिकताएं मांगी हैं वह पूरी कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में वह पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य, गैरसैण राजधानी, मूल निवास, भू-कानून प्रमुख आदि मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। सरकार पर आरोप लगाया कि दो बार के कार्यकाल के बावजूद फलपट्टियों व पन बिजलियों का विकास नहीं कर पाई केवल जाति, धर्म के नाम पर राजनीति की है और राज्य को पहाड़ बनाम मैदान में बांट दिया। पहाड़ के लिए अलग और मैदान के लिए अलग भू-कानून बना डाला। राज्य बनने के बाद सरकार परिसंपत्तियों को उत्तर प्रदेश से वापस नहीं ला पाई है व जल, जंगल जमीन पर हमें अपना अधिकार नहीं दिला पाई है। पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने कहा कि पलायन के कारण गांव खाली हो रहे हैं और जंगली जानवरों का आतंक बढ़ गया है। उन्होंने दावा किया कि जनता का रुझान अब उक्रांद की ओर बढ़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें