खिर्सू ब्लाक के चिमल्यूं गांव की एक 28 वर्षीय गर्भवती महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर उन्हें तत्काल हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। गर्भवती महिला पहले पौड़ी अस्पताल में भर्ती थी। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को नाजुक देखते हुए उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता बताई। मामला संज्ञान में आने पर स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल हेली एंबुलेंस की व्यवस्था करने के आदेश दिए जिससे महिला को सुरक्षित एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।