फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम 2026 की रूपरेखा जारी, विधायक विनोद कंडारी ने की प्रेसवार्ता

Alka Tyagi Updated Fri, 10 Jul 2026 05:11 PM IST

श्रीनगर। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए विधायक विनोद कंडारी की पहल पर आयोजित भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम 2026 की रूपरेखा जारी कर दी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक विरासत से परिचित कराना है। श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत में विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि कार्यक्रम के अनुसार दल 15 से 20 सितंबर 2026 तक भ्रमण पर रहेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण प्रस्तावित है। वहीं 20 सितंबर को दोनों दलों के दोपहर 11:55 बजे नई दिल्ली से वापसी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, इतिहास, संस्कृति और विकास से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना है। इससे विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन होगा और उन्हें भविष्य के लिए नई प्रेरणा मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें