फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में चार दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम शुरू, 46 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) की ओर से राष्ट्रीय नवोदय नेतृत्व संस्थान, नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में जवाहर नवोदय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए चार दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम शुरू हो गया है। दो से पांच नवंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के नवोदय विद्यालयों के 46 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल और गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि शिक्षकों को बदलती शैक्षिक जरूरतों के अनुरूप अपनी दक्षताओं में निरंतर सुधार करना चाहिए। भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक मूल्यों और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के समन्वय से दक्ष, संवेदनशील और नवाचार करने वाले शिक्षक तैयार करने की आवश्यकता है। गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आधुनिक दौर में विषयगत ज्ञान के साथ तकनीकी दक्षता, व्यावहारिक कौशल और नवीन शिक्षण तकनीकों की जानकारी भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम समन्वयक एवं IQAC की उपनिदेशक प्रो. सीमा धवन ने बताया कि प्रशिक्षण राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF), दक्षता आधारित शिक्षण, राष्ट्रीय व्यावसायिक मानक (NPST), राष्ट्रीय मेंटरिंग मिशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), अनुभवात्मक शिक्षण और डिजिटल लर्निंग जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें