फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HNB University: पीएचडी प्रवेश परीक्षा व नियुक्तियों की सीबीआई जांच नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

विशाल कुमार Updated Wed, 15 Jul 2026 07:11 PM IST

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के संयुक्त छात्र परिषद ने विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा व शिक्षकों व कर्मचारियों की नियुक्तियों की सीबीआई जांच न कराए जाने पर उग्र आंदालन की चेतावनी दी है। कहा उन्हें आशंका है कि विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लीक करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा के दौरान परीक्षा भवन की बिजली गुल होने से इसकी संभावना बढ़ी है। बिड़ला परिसर स्थित छात्र संघ भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट व महासचिव अनुरोध पुरोहित ने कहा कि विवि में लगातार अनियमितताएं पाई जा रही हैं। कहा विवि प्रशासन लगातार छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश करा रहा है, जल्द ही नियुक्तियों व अन्य मामलों को दस्तावेजों के साथ उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा में धांधली की आशंका को देखते हुए विवि को इस मामले में उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए और जिन अधिकारियों द्वारा परीक्षा हाल में फोन ले जाए गए उन पर सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने पीएचडी प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग न किए जाने, शोधार्थियों के लिए एकेडमिक माहौल बनाए जाने, फीस वृद्धि को वापस लिए जाने, नई बसें उपलब्ध कराने, बसों के रखरखाव पर ध्यान दिए जाने व स्पोर्टस की सुविधाएं छात्रों को दिए जाने की मांग भी की। इसके अलावा उन्होंने विवि में निर्माण व विवि के प्रिंटिंग कार्यों में धांधली का आरोप भी लगाया। उन्होंने विवि में संचालित आनर्स कोर्स की मार्कशीट में आनर्स लिखा हुआ नहीं आने व बेवजह की यात्राओं में वाहनों का उपयोग किए जाने पर भी आक्रोश जताया। कहा यदि मांगों पर विवि ने तत्काल सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो उन्हें उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। इस मौके पर छात्र नेता अमन पंवार, अभिषेक, दीपक चौधरी, पूर्व महासचिव देवकांत देवराड़ी, रामप्रकाश, पुलकित अग्रवाल, आयुष कंडारी, संजय बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें