विकास खंड कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत मंजाकोट में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 60 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। इस दौरान ग्रामीणों की बीपी व शुगर की जांच के साथ अन्य स्वास्थ्य संबंधी स्क्रीनिंग की गई। अधिकांश लोगों में बीपी व शुगर से संबंधित लक्षण पाए गए। वहीं लक्षणों के आधार पर एक दर्जन से अधिक लोगों के बलगम व खून के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।