फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में बसंत पंचमी पर हुआ हवन यज्ञ, बच्चों ने लगाई प्रदर्शनी

श्रीनगर। सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल व सरस्वती शिशु मंदिर श्रीनगर में ज्ञान की देवी मां सरस्वती का जन्मोत्सव बसंत पंचमी बड़े ही धूमधाम से हवन एवं पूजन कार्यक्रम के साथ आयोजित हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र मैठाणी व गोविंद जी ने छात्र-छात्राओं को बसंत पंचमी के महत्व से अवगत कराया। हवन यज्ञ में छात्र-छात्राएं पीली पोशाक में सज धजकर शामिल हुए। विद्या मंदिर के आचार्य सुरेश चंद्र पोखरियाल ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया। वहीं शिशु मंदिर में इस मौके पर बच्चों के द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने अपने स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। नगर निगम की मेयर आरती भंडारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें