श्रीनगर के भक्तियाना में जयशक्ति रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में बुधवार को धनुषखंड लीला का मंचन किया गया। इस दौरान सीता के सखियों के साथ गौरी पूजन के लिए जाने, भगवान राम के शिव धनुष तोड़ने और परशुराम-लक्ष्मण संवाद के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। कलाकारों के अभिनय पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। शिव धनुष टूटने के प्रसंग पर रामलीला स्थल जयकारों से गूंज उठा।