फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत का श्रीनगर में जश्न

Renu Saklani Updated Sat, 09 May 2026 07:49 PM IST

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर शनिवार को श्रीनगर के गोला पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। इस दौरान कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में एकत्र हुए तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी और आतिशबाजी कर जीत का उत्साह मनाया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना पार्टी कार्यकर्ताओं के लंबे संघर्ष, समर्पण और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की वर्षों की तपस्या और संगठन के निरंतर विस्तार का नतीजा आज पूरे देश के सामने है। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत केवल एक राज्य की जीत नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा और संगठन की मजबूती की जीत है।।गोला पार्क क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जयघोष से गूंजता रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें