फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यन छात्र संगठन ने 20वां स्थापना दिवस मनाया, संजय बिष्ट बने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

आर्यन छात्र संगठन उत्तराखंड का दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरस परिसर में धूमधाम से आयोजित हुआ। अधिवेशन एवं स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रदेशभर से संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सदस्य एवं विभिन्न महाविद्यालयों के नव-निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की दिशा, व्यापक भूमिका और आने वाले वर्ष के कार्यकलापों पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिवेशन में प्रतिभागियों द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, जिनके आधार पर संगठन ने आगामी वर्ष के लिए एक संकल्प पत्र जारी किया और वार्षिक कैलेंडर तैयार किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें