फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिबदरी धाम में रिकॉर्ड 60 हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे

आदिबदरी धाम में रिकॉर्ड 60 हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंचेआदिबदरी। आदिबदरी धाम में इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे हैं। दशहरे के बाद से यहां आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। मंदिर समिति के महासचिव हिमेन्द्र कुंवर ने बताया कि इस वर्ष अब तक 60 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने आदिबदरी नाथ जी के दर्शन किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दशहरे के बाद से तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार और बृहस्पतिवार को करीब 500 तीर्थयात्रियों ने आदिबदरी के दर्शन किए। इनमें दो दर्जन से अधिक विदेशी श्रद्धालु भी शामिल थे। ये स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कजाकिस्तान और जर्मनी से आए थे। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी दक्षिण भारत के तीर्थयात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही। दिल्ली, मेरठ और हरिद्वार से यात्रा एजेंसियों की बसें रोजाना यात्रियों को लेकर पहुंच रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें