फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal: 90 लाख रुपये के डैम के छह महीने में टूटने पर भड़के ग्रामीण, लघु सिंचाई विभाग के कार्यालय का किया घेराव

हीरा मेहरा Updated Wed, 29 Oct 2025 05:06 PM IST

भीमताल के धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवनगर पलड़ा में लघु सिंचाई विभाग की ओर से बनाए गए डैम के छह महीने में ही टूटने से नाराज जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बुधवार को लघु सिंचाई विभाग कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेता मनोज शर्मा ने बताया कि विभागीय की लापरवाही से 90 लाख की लागत से बने डैम का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि छह महीने में ही डैम टूट गया। इससे ग्रामीणों की कृषि भूमि तक बह गई है। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बुधवार को अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन भेजकर जल्द मामले की जांच नहीं की गई तो आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख नंदाबल्लभ बृजवासी, दीपक पौडवाल, अमित कुमार, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें