फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal: पुल निर्माण को लेकर ग्रामीणों का धरना, सड़क पर उतरे लोग

हीरा मेहरा Updated Fri, 06 Jun 2025 05:40 PM IST

ओखलकांडा ब्लॉक के रिखाकोट में लंबे समय बाद भी पुल नहीं बनाए जाने से नाराज जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने खनस्यूं बाजार में धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने दो घंटे तक सड़क पर धरना प्रदर्शन कर पुल नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। बाद में विधायक राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों से पुल निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराने के आश्वासन पर लोगों ने धरना समाप्त किया। ग्रामीणों ने जल्द पुल का काम शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। निर्वतमान क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि गोस्वामी ने बताया कि रिखाकोट में पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पुल नहीं बनने से ग्रामीणों और किसानों को नदी पार करते समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन के अधिकारी भी ग्रामीणों की सुध नहीं ले रहे हैं। इसके चलते नाराज होकर शुक्रवार को सड़क पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा। गोस्वामी ने कहा विधायक ने अधिकारियों से वार्ता कर पुल का निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया है। इसके तहत ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। साथ ही जल्द काम शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान ग्राम प्रधान खीमानंद पलड़िया, त्रिलोक सिंह, कुंवर सिंह, सुरेश बिष्ट, दिनेश बेलवाल, त्रिलोक कुमार, इंदर सिंह, रुप सिंह, आलम सिंह, बलम सिंह, हेम जोशी, किशन सिंह, शिव सिंह, देवकी बेलवाल आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें