नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने निकाय चुनाव में मतदाता सूची से राज्यभर में 30 फीसदी से अधिक मतदाताओं के नाम गायब होने के पीछे भाजपा की सुनियोजित साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं का नाम गायब होने के पीछे सरकार से लेकर निर्वाचन आयोग तक की भूमिका संदिग्ध है। नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा पर सत्ता प्राप्त करने के लिए कुछ भी कर गुजरने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा ने न केवल शराब बाटी बल्कि सत्ता का भी खुलकर दुरुपयोग किया है। आर्य ने लोगों का आहवान किया कि वह इस सब के खिलाफ एकजुट होकर सामने आए ताकि कैसी ताकतों का मुकाबला किया जा सके।