खैरना बाजार में मंगलवार को दो सांडों की सड़क किनारे लड़ाई के दौरान वाहन चालकों और सड़क पर चलने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सांडों को छुड़वाने के लिए स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास किए। लेकिन दोनों सांडों का द्वंद खत्म नहीं हुआ। बीस मिनट बाद लड़ाई रुकने के बाद लोगों को राहत मिली। स्थानीय लोगों ने कहा कि बाजार क्षेत्र में लावारिस जानवरों के चलते आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानवर लोगों को हमला कर घायल कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से लावारिस जानवरों को गौशाला भेजने की मांग की है।