रविवार को दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश से लोगों की परेशानी फिर बढ़ गई। गुलाबघाटी में बोल्डर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। एनएच की ओर से जेसीबी लगाकर मलबा हटाया गया। इस बीच करीब घंटाभर यातायात बाधित रहा। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रानीबाग और भुजियाघाट के बीच स्थित टूटा पहाड़ नामक स्थान पर सड़क में गधेरे का पानी आ गया। इससे यहां भी यातायात वाधित रहा।