फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: बारिश के चलते बढ़ा खिचड़ी नदी का जलस्तर, यातायात ठप

हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Jun 2025 05:38 PM IST

बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक हुई तेज बारिश से रामनगर के बरसाती नालों का जलस्तर कई गुना बढ़ गया। उधर ग्राम क्यारी स्थित खिचड़ी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के दोनों ओर वाहनों से जाम लग गया। करीब एक घंटे के बाद पानी का बहाव कम होने के बाद पुलिस ने वाहनों को सुरक्षित पार कराया। बृहस्पतिवार की मौसम ने अचानक करवट ली। जिसके बाद दोपहर में रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। करीब दो घंटे हुई बारिश के चलते बेलगढ़, रिंगोड़ा समेत कई नाले उफान पर आ गए। इस दौरान क्यारी स्थित खिचड़ी नदी का जल स्तर भी कई गुना बढ़ गया। सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए पुलिस ने आवगमन को रोक दिया। जिसके बाद नदी के दोनों ओर वाहनों की लाइन गई। कोतवाल अरूण कुमार सैनी ने बताया कि एक घंटे बाद पानी का जलस्तर कम होने पर वाहनों को सुरक्षित नदी पार कराई गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें