सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के मेडिसिन विभाग में संकाय सदस्यों की कमी हो गई है। इनमें किसी चिकित्सक के अवकाश पर जाने से मरीजों की ओपीडी प्रभावित हो रही है। वर्तमान में यहां दो प्रोफेसर समेत तीन ही सीनियर डॉक्टर रह गए हैं। जबकि सबसे अधिक ओपीडी मेडिसिन विभाग में ही होती है।