फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: महर्षि वाल्मीकि पर टिप्पणी पर पोर्टल संचालक को हिरासत में लिया

हीरा मेहरा Updated Wed, 08 Oct 2025 10:43 AM IST

समाचार पोर्टल पर महर्षि वाल्मीकि के बारे में अशोभनीय टिप्पणी से भड़के लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस पर पुलिस ने पोर्टल संचालक को तत्काल हिरासत में ले लिया। मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। शहर में पोर्टल संचालक की पोस्ट में महर्षि वाल्मीकि को लेकर टिप्पणी प्रसारित होने पर विवाद खड़ा हो गया। वाल्मीकि जयंती के मौके पर वायरल पोस्ट के बाद समाज के लोग कोतवाली जा धमके और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने बिना देरी करते हुए पोर्टल संचालक को हिरासत में ले लिया। इस पर गुस्साए लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। पोर्टल संचालक को शाम तक कोतवाली में बैठाए रखा गया। वहां सरपंच अमरदीप वाल्मीकि, राजेश, प्रशांत, ललित वाल्मीकि, पार्षद रवि वाल्मीकि, पार्षद धर्मवीर आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें