रामनगर के ग्राम छोई और बैलपड़ाव में मांस से भरे वाहन पकड़ने के बाद बखेड़ा हो गया। वाहनों में गोमांस होने की सूचना पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने दोनों चालकों को पीटने के साथ गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। प्रथमदृष्टया जांच में वाहनों में गोमांस होने की पुष्टि नहीं हुई है। बैलपड़ाव पुलिस चौकी और रामनगर कोतवाली में करीब चार घंटे तक हंगामा होता रहा।