फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पद्म भूषण कोश्यारी ने मेधावी छात्राओं को दिया विकसित भारत का गुरुमंत्र

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र एवं गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण से अलंकृत होने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से डीएसबी परिसर के एएन सिंह सभागार में सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि कोश्यारी ने कहा कि हमें आध्यात्मिक एआई के साथ आगे बढ़ना होगा। आधुनिक युग में भारतीय सभ्यता को एआई की आधारशिला बनाकर संस्कृति को श्रेष्ठ बनाना है। कोश्यारी ने विभिन्न विद्यालयों के 38 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया, जिनमें 80 फीसदी छात्राएं शामिल रहीं। इससे पहले कुलपति प्रो. डीएस रावत ने कोश्यारी के जीवन पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि अनूप साह ने अपनी फिल्म किंग कोबरा को हिमाचल में प्रथम स्थान मिलने की जानकारी साझा की। समारोह में तिब्बती समाज ने सांस्कृतिक नृत्य पेश कर भारत के प्रति आभार जताया जबकि संगीत विभाग के अलंकार महतोलिया व डॉ. रवि जोशी ने शास्त्रीय गायन किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, प्रो. अतुल जोशी, दायित्वधारी दिनेश आर्या, शांति मेहरा, प्रो. संजय पंत, प्रो. एचसीएस बिष्ट, डॉ. महेंद्र राणा, डॉ. दीपक मेलकानी, डॉ. मोहित रौतेला, डॉ. मनोज बिष्ट आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिव्या उपाध्याय जोशी ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें