फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विधायक की मांग पर मंत्री ने दिए दो कूड़ा वाहन, टैक्स और उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

Heera Updated Mon, 20 Jul 2026 10:56 AM IST

शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा के नैनीताल दौरे के दौरान क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं, टैक्स और उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। स्थानीय विधायक सरिता आर्या की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने नैनीताल नगर के लिए दो नए कूड़ा वाहन देने की घोषणा की। रविवार को कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा राज्य अतिथि गृह में पहुंचे। इस दौरान विधायक ने जनता को राहत देने के लिए टोल टैक्स (300 रुपये) और पार्किंग शुल्क (500 रुपये) को घटाकर पूर्व की तरह करने की मांग उठाई। बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक प्रदीप सिंह बोरा ने लेक ब्रिज टोल निविदा प्रक्रिया में जरूरी सुधार करने का आग्रह किया। उच्च शिक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने मंत्री कैड़ा को एक महत्वपूर्ण मांग पत्र सौंपा। इसमें संविदा प्राध्यापकों को यूजीसी नियमों के अनुसार उचित वेतन देने और विनियमितीकरण की कट-ऑफ डेट को बढ़ाकर वर्ष 2026 करने की मांग। कैबिनेट मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नैनीताल पहुंचने पर तल्लीताल से एक भव्य बाइक रैली निकाली गई। इसके बाद नैनीताल क्लब में आयोजित मुख्य समारोह में मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन, कूटा के अध्यक्ष ललित तिवारी, गोपाल रावत, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अमिता साह, शांति मेहरा, दिनेश आर्य आदि ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें